रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बुधवार को लूहरी परियोजना के वित्तीय प्रमुख नंदलाल बतौर कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिरकत की।

 विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 24 स्कूलों की करीब 450 छात्रा खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा के जौहर दिखाएंगी।

वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज और योग के अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। 

मुख्यातिथि ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है।

लड़कियां आज हर क्षेत्र में लड़कों से बेहतर काम कर रही हैं। खेल में भी हमारे देश और प्रदेश की लड़कियां बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल कर रही हैं।

 इस अवसर पर खंड समन्वयक आरसी गुप्ता, खंड खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर, छात्रा खेल प्रभारी चंद्र बदरेल, देवेंद्र लक्टू और सुभाष रांझा के अलावा अन्य मौजूद रहे।

ऐसी और भी रोचक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें